HomeBreakingरोहित और शिखर के शतकीय प्रहार के सहारे भारत ने पाकिस्तान को...

रोहित और शिखर के शतकीय प्रहार के सहारे भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

एशिया कप के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने अपने परम्परागत प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद दिया। मैच की सबसे बड़ी बात यह रही कि  भारत के कप्तान रोहित शर्मा और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने शतकीय पारियां खेलीं।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 238 का लक्छ रखा था। इस स्कोर का पीछा करने बल्लेबाजी करने उतरी भारत की ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन ओर रोहित शर्मा ने 210 की साझेदारी करके पाकिस्तान के होश उड़ा दिए। दोनों खिलाड़ियों के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम फिसड्डी साबित हुई।  पहला विकेट धवन का गिरा इसके बाद रोहित और रायुडू की जोड़ी ने 39 वें ओवर में भारत को जीत दिला दी।

धवन और रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

उधर एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड  अपने नाम कर लिया है. शिखर और रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments