पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा विराट कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कार्यकर्ता महाकुंभ के निमित्त जंबूरी मैदान पर र्गीईय रविवार को अनिल माधव दवे मंडपम प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह संगठन महामंत्री सुहास भगत आदि ने किया इस प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा, उसके आधार स्तंभ सहित भाजपा की सरकारों द्वारा जनता के कल्याण में उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई है। महाकुंभ में आने वाले लाखों भाजपा कार्यकर्ता इस प्रदर्शनी को देखेंगे और अपने विचार परिवार तथा सरकार पर गौरव की अनुभूति अवश्य करेंगे
कार्यकर्ता महाकुंभ स्थल पर भाजपा की वैचारिक यात्रा को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी प्रारंभ
RELATED ARTICLES