Homeप्रमुख खबरें9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग के दौरे पर आ रहे...

9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग के दौरे पर आ रहे हैं अमित शाह फिर गर्माएगी अंचल में राजनीति

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस माह किसी भी दिन चुनाव की घोषणा हो सकती है| राजनीतिक दलों में रणनीतियों को लेकर मंथन का दौर चल रहा है, वहीं पार्टी के बड़े नेताओं के लगातार दौर शुरू हो गए हैं| अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे| शाह 6 अक्टूबर से प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वह चार स्थानों पर 10 संभाग के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे तथा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष  राकेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभाग में रहेंगे ,9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग ,14 अक्टूबर को सागर भोपाल और होशंगाबाद संभाग तथा 15 अक्टूबर को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे । राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास की भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, सुहास भगत और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के बीच बैठक हुई। इसमें संभागीय सम्मेलनों के कार्यक्रमों पर विचार किया गया।

वहीं प्रदेश में पार्टी की चुनावी तैयारियों, और पार्टी के खिलाफ बने माहौल का जवाब देने के लिए शाह रणनीतियों पर चर्चा करेंगे| कार्यकर्ता महाकुम्भ में शामिल होने पीएम मोदी के साथ आये अमित शाह अब एक बार फिर कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करेंगे और जीत का मंत्र देंगे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments