HomeBreakingमुख्यमंत्री शिवराज ने किया युवाओं से सीधा संवाद , कांग्रेस पर बोला...

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया युवाओं से सीधा संवाद , कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज भाजपा के युवा टाउन हॉल कार्यक्रम  में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।ग्वालियर में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था मंगल वाटिका में किया गया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,जयभान सिंह माया सिंह मीडिया प्रबन्धन के लिए ग्वालियर भेजे गए वरिष्ठ पत्रकार शलभमणि त्रिपाठी, राकेश जादौन सहित युवा मोर्चा के नेतागण आदि मंचासीन थे।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि पन्द्रह वर्ष पूर्व जब हमें मध्यप्रदेश का शासन मिला था तब न सड़कें थीं न बिजली थी। हमने मध्यप्रदेश को पिछड़े से समृद्धशाली प्रदेश बनाया। ई के गुंजा

उन्होंने कहा कि जो चम्बल का छेत्र डाकुओं की गोली से गूंजा करत था आज मैने संकल्प लिया है कि शीघ्र यहां चम्बल एक्सप्रेस वे बनेगा। हमने प्रदेश का अंधेरा दूर किया। आज 41 लाख हेक्टेयर जमीन हमने सिंचित की है।हमने 80 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य लेकर पानी से समृद्धशाली बनाने का लक्ष्य लिया है। मध्यप्रदेश की विकासदर 20 प्रतिशत जा पहुंची है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments