भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को डर है कि मध्यप्रदेश में विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग हो सकती है। बसपा, सपा और निर्दलीय विधायक बिक सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि विधानसभा के पहले ही सत्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रही है।
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा है कि बीजेपी को विपक्ष की भूमिका पच नहीं रही है इसलिए वह हॉर्स ट्रेडिंग करके सत्ता में वापस आना चाहती है। दिग्विजय ने यह भी कहा, ‘शिवराज सरकार में मंत्री रहे तीन बीजेपी नेता कांग्रेस सरकार गिराने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह का नाम लेकर कहा, ‘ये लोग निर्दलीय और एसपी-बीएसपी विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के भी कुछ विधायकों को लालच देने की कोशिश की जा रही है।’ दिग्विजय के मुताबिक, बीजेपी केउन्होंने नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह का नाम लेकर कहा, ‘ये लोग निर्दलीय और एसपी-बीएसपी विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के भी कुछ विधायकों को लालच देने की कोशिश की जा रही है।’ दिग्विजय के मुताबिक, बीजेपी के नेता विधायकों को दस से पच्चीस करोड़ तक का ऑफर दे रहे हैं।