भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक समेत 9 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और मध्यप्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया को दिल्ली की कमान सौंपी। जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया।भारतीय जनता पार्टी ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति किए, लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने उत्तर प्रदेश में एक और प्रभारी की नियुक्ति की है।
इससे पहले पार्टी गोवर्धन झाडफिया को भी राज्य का प्रभारी बनाया गया थाजबकि नरोत्तम मिश्रा को सह-प्रभारी बनाया गया था गौरतलब है, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में लोकसभा की 80 सीटें हैं।जिन राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी बनाए गए हैं, उनमें हरियाणा, तमिलनाडु, पुदुचेरी, अंडमान-निकोबार, दिल्ली, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने प्रेस नोट जारी किया, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु के साथ पुदुचेरी और अंडमान निकोबार का प्रभार सौंपा गया है, उनके साथ सीटी रवि को सह प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली का प्रभार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और जयभान पवैया को दिया गया है।वहीं हरियाणा में कलराज मिश्र, विश्वास सारंग को प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा और जम्मू कश्मीर का प्रभार अविनाश राय खन्ना को सौंपा गया है। कर्नाटक में मुरलीधर राव और किरण महेश्वरी को प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने 17 राज्यों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की थी।