Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में सत्तापरिवर्तन के बाद पहलीबार एकसाथ मंच पर नजर आएंगे ज्योतिरादित्य...

मध्यप्रदेश में सत्तापरिवर्तन के बाद पहलीबार एकसाथ मंच पर नजर आएंगे ज्योतिरादित्य और नरेंद्र तोमर

क्या आपने कभी सोचा होगा कि दो माह पूर्व विधानसभा चुनावके दौरान जो दो बड़े नेता एक दूसरे पर लगातार शब्दबाणों का प्रहार कर रहे थे वे एक ही मंच पर साथ साथ नजर आएंगे,जी हां आज ग्वालियर व्यापार मेला के उदघाटन समारोह  के अवसर पर यह नजारा देखने को मिलेगा जब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक ही मंच पर नजर आएंगे। यह उदघाटन  रविवार को होने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में जहां नरेंद्र सिंह भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष तो कांग्रेस की ओर से यह जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य के पास थी।

इस दौरान दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर शब्दप्रहार किए।

चुनाव पश्चात जनता ने 15 वर्ष बाद भाजपा को सत्ताच्युत कर दिया ,कांग्रेस सत्ता में आई। बदले हुए परिवेश में मेला प्राधिकरण की कमान भी कांग्रेस ने सम्भालते हुए मेला का पुराना वैभव वापस लौटाने कई निर्णय लिए,इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्य भूमिका निभाई। भाजपा के लंबे शासनकाल में मेला के आटोमोबाइल सेक्टर की जो अवहेलना हुई उसे रोड टेक्स में छूट देकर कांग्रेस ने बड़ा काम किया,यह भाजपा की कार्यपद्धति पर भी तमाचा माना जा रहा है। आज कुछ ही देर बाद जब नरेंद्र सिंह तोमर मेले के उदघाटन कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य के साथ मंचासीन होंगे तो वे क्या कुछ बोलते हैं इसपर पूरे ग्वालियर ही नहीं मध्यप्रदेश की भी नजर है। वैसे यहां बताना उपयुक्त होगा कि भाजपा को ग्वालियर अंचल में 34 में से 26 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है और इसके लिए नरेन्द्र तोमर की चुनावी रणनीति पर पार्टी में लगातार अंगुली उठ रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments