Homeव्यापारज्योतिरादित्य ने किया मेले का उदघाटन नहीं आए नरेंद्र सिंह

ज्योतिरादित्य ने किया मेले का उदघाटन नहीं आए नरेंद्र सिंह

 

लगभग 113 साल पुराने श्रीमंत माधवराव सिंधिया  ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला का आज भव्य शुभारंभ हुआ।  ग्वालियर मेला के जनक स्वर्गीय माधव रावसिंधिया प्रथम की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस साल के मेला का शुभारंभ किया।

यहाँ मेला परिसर स्थित मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट फेसिलिटेशन सेंटर में आयोजित हुए भव्य एवं गरिमामयी समारोह में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर , महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल सिंह यादव, विधायक श्री प्रवीण पाठक बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। समारोह की अध्यक्षता विधायक श्री मुन्नालाल गोयल ने की।

मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभाग आयुक्त श्री बी एम शर्मा तथा सर्वश्री संत कृपाल सिंह देवेन्द्र शर्मा, मोहन सिंह राठौर, वीरेन्द्र गंगवाल, नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा, प्रभारी कलेक्टर श्री दिनेश श्रीवास्तव, एसपी श्री नवनीत भसीन व जिला पंचायत सीईओ श्री शिवम वर्मा मंचासीन थे।

नहीं आये नरेन्द्रसिंह तोमर

ग्वालियर व्यापार मेले के उदघाटन के अवसर पर मेला प्राधिकरण द्वारा जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ग्वालियर के भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह को भी आमंत्रित किया गया था ,लोगों की इसपर नजरें गड़ी थीं कि आखिर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मंच पर एकसाथ रहकर दो धुर विरोधी ज्योतिरादित्य और नरेन्द्र सिंह आखिर क्या कुछ बोलते हैं,लेकिन आज लोगों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब नरेन्द्र तोमर इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हालांकि भाजपा नेता व ग्वालियर के मेयर विवेक शेजवलकर मंच पर मौजूद थे। प्रदेश सरकार के मंत्री लाखन सिंह भी कार्यक्रम से नदारत दिखे चर्चा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में कमजोर मंत्रालय मिलने से नाराजगी के चलते वे नही  आये।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments