HomeBreakingग्वालियर अंचल में सर्दी का कहर,कलेक्टर ने स्कूलों में की छुट्टी

ग्वालियर अंचल में सर्दी का कहर,कलेक्टर ने स्कूलों में की छुट्टी

ग्वालियर /अत्यधिक सर्दी को ध्यान में रखकर ग्वालियर कलेक्टर श्री भरत यादव ने जिले के सभी नर्सरी, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी तक छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल, आईएससी, सीबीएसई आदि से संबद्ध जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में इस आदेश का पालन कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा केन्द्र के समन्वयक को दिए हैं।प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लिए जारी किया गया यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। उन्हें पूर्ववत अपने स्कूल में पहुँचकर शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित अन्य कार्य संपादित करने होंगे। कलेक्टर श्री यादव ने स्पष्ट किया है ठंड से बचाव के लिए स्कूलों में केवल बच्चों के लिए छुट्टी की गई है न कि अध्यापकों के लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments