Homeप्रमुख खबरेंअवैध रेत उत्खनन पर सख्त सरकार कमलनाथ के निर्देश जहां अवैध रेत...

अवैध रेत उत्खनन पर सख्त सरकार कमलनाथ के निर्देश जहां अवैध रेत उत्खनन बंद नहीं होगा, वहां का कलेक्टर हटा दिया जाएगा

भोपाल। मध्यप्रदेश में अवैध रेत उत्खनन मामले में सीएम कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। विधायक दल की बैठक में यह मुद्दा उठाने के बाद कमलनाथ ने खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल से कहा कि वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। 

सीएम कमलनाथ ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन रोकने लिए सख्त कदम उठाएं और सीधे कलेक्टरों से जवाब तलब करें। सीएम ने यह भी कहा कि जिस जिले में अवैध रेत उत्खनन बंद नहीं होगा, वहां का कलेक्टर हटा दिया जाएगा। बता दें कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद प्रदेश भर में अवैध रेत उत्खनन पूर्व की तरह ही जारी है। रात के अंधेरों में मौत बनकर भागते डंपर कई लोगों की जान ले चुके हैं। कांग्रेस ने इसे चुनाव मुद्दा बनाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments