Homeप्रमुख खबरेंशिवराज ने विधायकों के साथ भोपाल में गाया वंदे मातरम् .

शिवराज ने विधायकों के साथ भोपाल में गाया वंदे मातरम् .

 प्रदेश में कमलनाथ सरकार आने के बाद वंदे मातरम् गायन को लेकर छिड़ा विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया है. पिछले ही दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि वह सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के साथ वंदे मातरम् गाएंगे. अपने ऐलान के मुताबिक, सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों के साथ भोपाल में मंत्रालय पार्क पहुंच वंदे मातरम् गाया. इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी मौजूद रहे.

दरअसल, 1 जनवरी 2019 को नए साल के अवसर पर जब सरकारी दफ्तरों में वंदे मातरम् नहीं गाया गया तो भारतीय जनता पार्टी भड़क गई. शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल के दौरान यहां पर हर पहली तारीख को वंदे मातरम् गाया जाता था. बीजेपी सरकार के दौरान यह सामूहिक गान मंत्रालय परिसर में मंत्री की मौजूदगी अथवा मुख्य सचिव की उपस्थिति में होता था.

यहां पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”कांग्रेस की सरकार ने  पहले बंद किया, लेकिन विरोध हुआ और उस पर हमारे मध्य प्रदेश के नागरिकों का दबाव पड़ा, तो इसे नए स्वरूप में लागू करने की बात कही है. वंदे मातरम का कोई नया पुराना स्वरूप नहीं होता, वंदे मातरम सिर्फ वंदे मातरम है.”

लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद जब ये परंपरा टूटी तो बीजेपी ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोल दिया. शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था, ‘अगर कांग्रेस को राष्ट्र गीत के शब्द नहीं आते हैं या फिर राष्ट्र गीत के गायन में शर्म आती है, तो मुझे बता दें. हर महीने की पहली तारीख को वल्लभ भवन के प्रांगण में जनता के साथ वंदे मातरम् मैं गाऊंगा.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments