Homeदेशक्या सरकार ने मान लिया कि अब कभी स्वस्थ नहीं होंगे अटलजी,मतदाता...

क्या सरकार ने मान लिया कि अब कभी स्वस्थ नहीं होंगे अटलजी,मतदाता सूची से नाम हटाया प्रशंसकों में गुस्सा

एक समय अपने विशेष राजनीतिक अंदाज के कारण देशवासियों के ह्रदय पर राज करने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बीमारी के चलते मोन हैं । बावजूद इसके उनके प्रशंसकों में उनके प्रति उतना ही श्रद्धा भाव है। वे आज भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते देखे जा सकते हैं। लेकिन आज जो खबर आ रही  है उससे अटलजी के प्रशंसकों में गुस्सा देखा जा रहा है ,खबर है कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है. अटलजी के चाहने वालों का कहना है कि आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी आन पड़ी की उनका नाम मतदाता सूची से हटाने की इतनी जल्दबाजी दिखाई गई वाजपेयी का नाम लखनऊ के गौतमबुद्ध मार्ग के सुदामापुरी मतदाता सूची से हटाया गया है. अटल बिहारी ने साल 2004 में आखिरी बार वोट डाला था और उसके बाद उन्होंने तबियत खराब होने की वजह से वोट नहीं डाला. वाजपेयी का नाम मतदाता पुनरीक्षण में हटाया गया है. बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी बाबू बनारसी दास वार्ड से मतदाता थे.

हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी खबरें आई थीं कि अटलजी का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है. बता दें कि वाजपेयी ने साल 2004 के लोकसभा चुनाव में वोट दिया था और इसी साल ही उन्होंने आखिरी बार चुनाव लड़ा था. उसके बाद साल 2007, 2012, 2017 के विधानसभा चुनाव और साल 2009, 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने वोट नहीं दिया.

गौरतलब है कि अटलजी लखनऊ से 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में जीत दर्ज की थी और वो पहली बार 1996 में 13 दिन के लिए और उसके बाद 1998 से 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments