Homeप्रमुख खबरेंCJP प्रदर्शन को लेकर प्रीति ज़िंटा बोलीं कुछ लोग छात्रों...

CJP प्रदर्शन को लेकर प्रीति ज़िंटा बोलीं कुछ लोग छात्रों के गुस्से का फायदा उठाने की कर रहे हैं कोशिश शाह ने कहा मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ

नई दिल्ली /मुंबई /22जुलाई 2026/जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन को लेकर अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह नेने प्रतिक्रिया दी है. प्रीति ज़िंटा ने  कहा कि कहीं देश के अंदर और बाहर के कुछ गलत लोग छात्रों के गुस्से और परेशानियों का फायदा उठाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं.वहीं नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के समर्थन में बयान जारी किया है.

प्रीति ज़िंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को देश विरोधी तत्वों की ओर से हंगामा फैलाने या उसकी दिशा बदलने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “जहां यह ज़रूरी है कि हम अपने छात्रों का समर्थन करें और ऐसे शिक्षा सुधारों की मांग करें, जो हमारे युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाएँ, वहीं यह भी ज़रूरी है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को एंटी-नेशनल एलिमेंट्स की ओर से हंगामा फैलाने और प्रदर्शन की दिशा बदलने के लिए इस्तेमाल न किया जाए.”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “ऑनलाइन बढ़ती नफ़रत और विभाजनकारी माहौल को देखकर मुझे चिंता होती है कि कहीं देश के अंदर और बाहर के कुछ गलत लोग छात्रों के गुस्से और परेशानियों का फायदा उठाने की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं.”

प्रीति ज़िंटा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने हमेशा मेहनत, समानता और बेहतरीन काम में विश्वास किया है और इनसे कभी समझौता नहीं होना चाहिए. मैं अपने लोकतंत्र, क़ानून व्यवस्था और अपनी सरकार में भी विश्वास करती हूं.”

उन्होंने लिखे, “मैं दिल से उम्मीद करती हूं कि दोनों पक्ष सार्थक और अच्छे संवाद की शुरुआत करें और इस प्रदर्शन और बातचीत से सभी ग़लत इरादों वाले लोगों और मुद्दों को दूर करें, ताकि हमारे युवाओं और हमारे लोकतंत्र का भविष्य उज्ज्वल हो.”

इससे पहले प्रीति ज़िंटा ने छात्रों का समर्थन किया था. उन्होंने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अपना अनशन ख़त्म करने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सेहत भी इस लड़ाई जितनी ही ज़रूरी है.

गौरतलब है कि सोमवार को हुए विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले छोड़े थे. इसके बाद कई कलाकारों और हस्तियों ने छात्रों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है.

 दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी छात्रों के समर्थन में बयान जारी किया 

नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि ये सब बच्चे हिम्मत न हारें, बहुत से लोगों की हमदर्दी इनके साथ है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “एक्टिंग के दो कोर्स पूरे करने के बावजूद मैंने अभिनय के बारे में सबसे ज़्यादा उन बच्चों से सीखा है, जिन्हें सिखाने की कोशिश मैंने की है. मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है, मैं उन्हें हर साँस के साथ दुआएँ देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं.”

नसीरुद्दीन शाह ने कहा, “इस वक़्त मेरा दिल भरा हुआ है और मैं ये देखकर ग़ुस्से से खौल गया हूं कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह ज़ुल्म से भरा बर्ताव किया जा रहा है. छात्रों के साथ ये व्यवहार उन गुंडों के हाथों हो रहा है, जो मुझे अमेरिका के आइस एजेंट्स की याद दिलाते हैं, जिनके हाथों में डंडे और मुँह पर नक़ाब होता था. कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो कि तुम्हारा अंजाम तुम्हें एक दिन ज़रूर मिलेगा.”

उन्होंने कहा, “मैं इन सब बच्चों से कहना चाहता हूं कि हिम्मत न हारें. बहुत से लोगों की हमदर्दी आपके साथ है. मुझे इस मुल्क की युवा पीढ़ी से हमेशा उम्मीद रही है, अब वो उम्मीद उजागर हो गई है. मैं इस मुल्क की हुकूमत से कहना चाहता हूं कि सब याद रखा जाएगा.”

गौरतलब है कि इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति ज़िंटा, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, रितेश देशमुख, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और जेनेलिया समेत कई सेलेब्स ने छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments