Homeदेशभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम घोषित ग्वालियर के आशीष अग्रवाल,...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम घोषित ग्वालियर के आशीष अग्रवाल, वसुंधरा राजे सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी देखें पूरी सूची

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनकी नई टीम मिल गई है। सोमवार को भाजपा ने अनेक नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है।

मध्यप्रदेश में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले ग्वालियर के युवा नेता आशीष अग्रवाल को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मीडिया सह सयोंजक की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन नवीन की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, तीरथ सिंह रावत उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम माधव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, बैजयंत जय पांडा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद तावड़े को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल भी महामंत्री होंगे। हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया भी महामंत्री बनाए गए हैं। बी एल संतोष जनरल सेक्रेटरी ऑर्गेनाइजेशन बने रहेंगे।

बीजेपी अपने अगले मिशन के लिए नितिन नवीन की टीम तैयार कर दी है। 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.. सबसे पहली अग्निपरीक्षा 2027 में होने वाली है.. उत्तर प्रदेश का इलेक्शन सबसे बड़ा चैलेंज होगा.. ताकि बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगा सके। नितिन नवीन की टीम में सबसे बड़ी एंट्री स्मृति ईरानी की मानी जा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भी भेज सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments