Homeधर्म कर्मसावन सोमवार और नागपंचमी पर भक्तों की उमड़ी भीड़ दो मंदिरों में...

सावन सोमवार और नागपंचमी पर भक्तों की उमड़ी भीड़ दो मंदिरों में भगदढ़ 7 महिलाओं की मौत कई घायल

उज्जैन /लखीसराय  17 अगस्त 2026/सावन के तीसरे सोमवार और इसी दिन नागपंचमी त्यौहार के दुर्लभ संयोग की वजह से शिव मंदिरों और नागदेव मंदिरों में सुबह से ही लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ के कारण बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर और उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में दुर्घटनाओं की खबर है लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में 7लोगों की मौत हुई है वहीं उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास भीड़ की वजह से अनेक श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ने की खबर है।

वर्ष में केवल 1 बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए आज इंदौर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं। इंदौर उज्जैन रोड पर भी आज ट्रैफिक का भारी दबाव है। आज सुबह हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य बिगड़ गया। कई लोग बैरिकेड्स के नीचे दब गए और धक्का-मुक्की में फंस गए। इसके पश्चात लगभग 13 लोगों को उनके परिजन और सुरक्षाकर्मी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। 6 लोग घायल हैं। वर्तमान में सभी का उज्जैन जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। इंदौर से गए श्रद्धालुओं के परिजन भी चिंतित हैं और लगातार फोन से अपने परिचितों के हालचाल ले रहे हैं।

उधर बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में सात लोगों की मौत होने की ख़बर है.

लखीसराय के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने  बताया कि सोमवार सुबह अशोकधाम मंदिर में ये हादसा हुआ.

शिवम कुमार ने बताया कि हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत हुई है. घटना में 5-6 लोग घायल हैं और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लखीसराय के ज़िलाधिकारी शैलेंद्र कुमार घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुँचे. उन्होंने वहां पत्रकारों को घटना के बारे में जानकारी दी.उन्होंने बताया कि मरने वालों में सभी सात महिलाएं हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments