बंगाल की खाड़ी से निकल भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने दस्तक दे दी है। सोमवार और मंगलवार के बीच आधी रात मुरासु दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकरा गया। लैंडफॉल के साथ ही भारी बारिश और तेज रफ्तार हवाओं ने तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक वेस्टर्न सेंट्रल बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजरने के बाद मुरासु देर रात करीब एक बजे व्यूनेल्लोर और नरसपुर के बीच ओंगोल के दक्षिण में तट से टकराया। इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलीं। झोंकों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी।इससे पहले तूफान सोमवार शाम साढ़े पांच बजे तक, 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। इसके बाद आईएमडी ने सुबह होने से पहले ही इसके लैंडफॉल का अनुमान जताया था। गौरतलब है कि यह चक्रवात ऐसे समय में आया है जब भारत के पूर्वी तट पर हाल ही में आए चक्रवात अर्नब ने भारी तबाही मचाई थी। मुरासु ने इसके एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर दस्तक दी है।
मुरासु तूफान का आधी रात के बाद लैंडफॉल,बारिश, तेज हवाओं ने तटीय इलाकों में मचाई भारी तबाही
RELATED ARTICLES