उज्जैन (मध्यप्रदेश). उज्जैन-उन्हेल मार्ग पर रामगढ़ फंटे के पास वैन और कार की टक्कर में 3 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। सभी मृतक उज्जैन के रहने वाले थे।
की टक्कर में 3 बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। सभी मृतक उज्जैन के रहने वाले थे। ये सभी शादी में शामिल होने के लिए नागदा के बिरलाग्राम में गए थे, वहां से वैन में लौट रहे थे। चश्मदीद दीपक कायत ने बताया कि उज्जैन की ओर से तेज गति से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी। वैन करीब 50 फीट दूर जाकर रुकी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से रात एक बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में शामिल अर्जुन कायत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री थे।