हैरी केन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने जाने पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी है.
हैरी केन 2001 में माइकल ओवेन के बाद ‘बैलन डी’ओर’ जीतने वाले पहले अंग्रेज खिलाड़ी हैं.
अवॉर्ड जीतने के बाद हैरी केन को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए कहा, ”मेरे दोस्त हैरी, तुम इस पुरस्कार के पूरी तरह से हक़दार हो. इतने सालों तक शीर्ष स्तर पर फ़ुटबॉल खेलते हुए तुमने जिस कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ ख़ुद को संभाला है, यह उसी का नतीजा है. तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूं.”
”ईश्वर तुम्हें और तुम्हारे परिवार को हमेशा ख़ुश रखे. जैसे तुम्हें अपने इस सफ़र पर गर्व होगा, वैसे ही तुम्हारे परिवार को भी तुम पर बहुत गर्व हो रहा होगा. मेरी शुभकामनाएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं. बहुत-बहुत बधाई.”
फ़ुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख के 33 वर्षीय स्ट्राइकर यह पुरस्कार जीतने वाले कुल मिलाकर पांचवें अंग्रेज खिलाड़ी हैं. उनसे पहले स्टेनली मैथ्यूज़ (1956), बॉबी चार्लटन (1966) और केविन कीगन (1978 और 1979) ने यह ख़िताब जीता था.
ब्रिटेन से यह पुरस्कार जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों में स्कॉटलैंड के डेनिस लॉ (1964) और उत्तरी आयरलैंड के जॉर्ज बेस्ट (1968) शामिल हैं.
रियाल मैड्रिड और फ़्रांस के फ़ॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बार्सिलोना और स्पेन के स्ट्राइकर लामीन यमाल तीसरे स्थान पर रहे.