Homeसेहतअंडा नहीं ये पांच शाकाहारी चीजें हैं प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत

अंडा नहीं ये पांच शाकाहारी चीजें हैं प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत

आपको अंडा खाना पसंद है जो दिल खोलकर कहें कि हम स्वाद के लिए खाते हैं अंडा। हेल्थ के लिए अंडा खाते हैं ये कहकर किसे बना रहे हैं बेवकूफ। जिन्हें पता नहीं सिर्फ वो ही आपके इस तर्क को मानेंगे क्योंकि जिन्हें सही जानकारी है वे तो आपको 5 ऐसी शाकाहारी चीजों के नाम गिना देंगे जिनमें अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन है।
1. दालें : कम से कम शब्दों में कहा जाए तब भी इतना तो कहना जरूरी है कि दालें पौषकतत्वों का खजाना है। अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन देने वाली दालों के इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर रहती हैं।
हरी मटर :  जब बात ऐसी शाकाहारी चीजों की हो जिनमें है टेस्ट भी और हेल्थ भी तो हरी मटर बहुत ऊंचे स्थान पर आती है। थोडा सा हरा मटर डेयरी से भी ज्यादा प्रोटीन देती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां : हरी सब्जियां न्यूट्रिशंस का पॉवर हाउस हैं। खासतौर पर पालक को आप लगभग हर न्यूट्रिशन ग्रुप में पाएंगे। प्रोटीन भी इसमें भरपूर मात्रा में होता है। 
डेयरी : यह अमूमन सभी को पता है कि डेयरी (दूध, दही, घी और पनीर) प्रोटीन से भरपूर हैं। इनका नियमित सेवन कई तरह के अन्य जरूरी पौषक तत्वों की भी पूर्ति करता है।
मेवे : मेवे कई तरह के न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं। खासतौर पर बादाम में मौजूद प्रोटीन आसानी से शरीर में पच जाता है। इससे इसके फायदे जल्दी मिलते हैं।  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments