अंतर्कलह में डूबी कांग्रेस शुक्रवार को भी समाचार लिखे जाने तक अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी नहीं कर सकी है अब इसको लेकर रतलाम आदि कई जिलों में विरोध के स्वर भी सुनाई देने लगे हैं। उधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो खबरें आ रही हैं कांग्रेस प्रभारी बावरिया ने सूची शनिवार को जारी करने की बात मीडिया से कही है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। दूसरी ओर दिन भर कयास लगाए जाते रहे कि कांग्रेस भी देर शाम तक लिस्ट जारी कर देगी, लेकिन इस मामले में भी कांग्रेस बीजेपी से पिछड़ गई। शाम को मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दीपक बावरिया ने बयान जारी कर अटकलों पर यह कहते हुए विराम लगा दिया कि कांग्रेस की लिस्ट शनिवार को जारी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार अगस्त में उम्मीदवारों का चयन कर लिस्ट जारी करने वाली कांग्रेस अभी तक उम्मीदवारों की माथा पच्ची में उलझी है। जबकि बीजेपी ने पहली लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी। दिन भर पार्टी की ओर से बयान आते रहे कि शाम तक लिस्ट जारी कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा किया नहीं गया। बताया जा रहा है कांग्रेस में बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद कई बदलाव किए जा सकते हैं। जिसे लेकर कांग्रेस ने लिस्ट होल्ड पर डाल दी है। पार्टी के थींक टैंक बीजेपी के उम्मीदवारों को टक्कर देने के लिए बीजेपी की लिस्ट का अध्यनन कर रहे हैं। जिसके बाद कुछ चेहरों में हेरफेर की जा सकती है। हालांकि, पार्टी ने लिस्ट में देरी का कोई कारण नहीं बताया है।
लगातार हुईं कांग्रेस की छानबीन समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर लिया गया था। दो दिन पहले ही 190 नामों पर मुहर लगाने की बात कही गई थी। जिसके बाद सिंधिया और दिग्विजय सिंह के झगड़े की भी खबरे सामने आईं थी। लेकिन पार्टी ने उनको सिरे से खारिज कर दिया था। बीजेपी की लिस्ट के बाद कांग्रेस उन सीटों पर दोबारा मंथन कर रही है जिन पर जातिगत सीकरण प्रभावी है। क्योंकि समान जाति के प्रत्याशियों के मैदान में होने से वोटों का बंटवारा होता है।