HomeBreakingराजनीति में परिवारवाद :भाजपा ने दिया मंत्री विधायकों के पांच पुत्रों को...

राजनीति में परिवारवाद :भाजपा ने दिया मंत्री विधायकों के पांच पुत्रों को टिकट

परिवारवाद का मुद्दा उठाकर कांग्रेस पर हमला बोलती रही भाजपा ने जब आज अपनी प्रत्याशियों की घोषणा की तो उसकी कथनी करनी में साफ अंतर नजर आया पहली लिस्ट के मुताबिक बीजेपी ने मंत्री और विधायकों के पांच पुत्रों को मौका दिया है।

बीजेपी के सर्वे में खराब परफॉर्मेंस के चलते सीट गांवाने वाले मंत्री गौरीशंकर शेजवार की जगह उनके बेटे मुदित को सांची से टिकट दिया गया। वहीं, रामपुर बाघेलान से विधायक-मंत्री हर्ष सिंह के बेटे विक्रम सिंह को टिकट मिला है। चंदला से आरके प्रजापति का टिकट काटकर बेटे राकेश प्रजापति को दिया गया टिकट। सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे सुधीर यादव को पारुल साहू का टिकट काटकर सुर्खी से टिकट दिया गया है और पूर्व मंत्री अखंड प्रताप सिंह के बेटे अभय यादव को पृथ्वीपुर से टिकट मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments