Homeप्रमुख खबरेंअंतिम चरण का संग्राम ,आज मध्यप्रदेश में महाकाल की शरण में प्रियंका

अंतिम चरण का संग्राम ,आज मध्यप्रदेश में महाकाल की शरण में प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी सोमवार को पहली बार मध्य प्रदेश के राजनीतिक दौरे पर हैं। वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर उनका आर्शीवाद लेंगी और रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा वह इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी, जिसमें उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी आज दोपहर 12.45 से 1.15 बजे तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर दोपहर 2 से 3 बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा में मौजूद रहेंगी। जानकारी के अनुसार, इसके बाद वह यहां से हेलिकॉप्टर से इंदौर पहुंचेंगी और कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच रोड शो करेंगी।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रियंका दोपहर करीब एक बजे उज्जैन में और ढाई बजे रतलाम में आमसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को वे इंदौर में एक रोड शो करेंगी। इन तीनों संसदीय क्षेत्रों समेत प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों देवास, धार, मंदसौर, खंडवा और खरगोन में 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments