Homeप्रमुख खबरेंदिग्विजय ने नहीं किया मतदान

दिग्विजय ने नहीं किया मतदान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की आलोचना करते हुए कहा कि समझा जा सकता है कि मतदान (Voting) नहीं करने वाले दिग्विजय सिंह लोकतंत्र और संविधान में कितना विश्वास करते होंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्गी राजा ने आज गजब किया। इतने घबराए, वोट डालने नहीं गए। भोपाल में ही पोलिंग पोलिंग घूमते रहे। मतदान लोकतंत्र में हमारा परम कर्तव्य है। एक व्यक्ति जो दस साल सीएम रहा, वोट न डाले तो लोकतंत्र के प्रति उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments