Homeधर्म कर्मअखिलेश द्वारा राम मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा गायब होने के दावे...

अखिलेश द्वारा राम मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा गायब होने के दावे का चंपत राय ने दिया दो टूक जवाब आरोपों को गलत बताया

अयोध्‍या 8 जून 2026/यूपी के अयोध्‍या स्थित विश्‍व प्रसिद्ध राम मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा गायब होने का दावा किया गया है। सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ये गंभीर आरोप लगाते हुए अदालत से स्‍वत: संज्ञान लेने की मांग की है। अखिलेश यादव ने जैसे ही अपने X अकाउंट पर ये आरोप लगाए, यूपी की राजनीति सरगर्म हो गई है। अयोध्‍या के संतों से लेकर कई राजनेताओं ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने वीडियो संदेश जारी कर अखिलेश यादव के आरोपों को गलत करा दिया है। चंपत राय का कहना है कि ट्रस्‍ट का नियमित आंतरिक ऑडिट चल रहा है। इसमें ट्रस्‍ट और भारतीय स्‍टेट बैंक के प्रतिनिधि शामिल हैं। अब तक ऑडिट में कोई उल्‍लेखनीय बात सामने नहीं आई है।

ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने भी अखिलेश के आरोपों को गलत बताया है। उन्‍होंने कहा कि ट्रस्ट में हर फैसला मिलकर लिया जाता है और उसे लिखित रूप में दर्ज किया जाता है। सभी लेन-देन का हिसाब-किताब बहुत सावधानी से रखा जाता है और सब कुछ सही और पारदर्शी तरीके से हो रहा है। आपसी सद्भाव और प्रेम है। राम जी सब देखते हैं। लोग कुछ भी कहें, लेकिन रामलला से जुड़ा काम बहुत अच्छे से चल रहा है। ट्रस्ट ऐसी गलतियां कभी नहीं करेगा।

दिनेंद्र दास ने कहा कि यदि किसी व्‍यक्ति ने कोई गलत काम किया होगा तो उसे भगवान राम स्‍वयं दंड देंगे। अगर किसी को किसी प्रकार की शंका है तो जांच कराने में आपत्ति नहीं है। शासन और प्रशासन जो भी निर्णय करेगा, वह उन्‍हें स्‍वीकार होगा। उनके विश्‍वास के अनुसार ट्रस्‍ट में ऐसी कोई गलती नहीं हुई है, लेकिन दूर करने के लिए अगर जांच कराई जाती है तो उनका स्‍वागत है।

जिनके दिल में राम नहीं बसते, वे मंदिर की चिंता नहीं करते: सुभासपा

इस बीच, भाजपा की सहयोगी दल सुभासपा ने भी अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार किया है। सुभासपा के प्रवक्‍ता पीयूष मिश्रा ने कहा- अखिलेश यादव जी, राम मंदिर के चढ़ावे की रकम गायब होने पर आपको अचानक इतनी चिंता हो रही है, जबकि आज तक आप राम मंदिर के द्वार तक नहीं पहुंचे हैं। जिनके पिता मुलायम सिंह यादव ने 1990 में निहत्‍थे कारसेवकों पर अयोध्‍या में गोलियां चलवाईं, उसी परिवार का बेटा आज मंदिर ट्रस्‍ट पर उंगली उठा रहा है। जिनके दिल में राम नहीं बसते, वे मंदिर की चिंता नहीं करते। सिर्फ वोट और राजनीति की चिंता करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments