नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती हैं. इस खबर पर बीजेपी की ओर से बयान जारी कर जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों की सलाह पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सोमवार को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (एम्स) में रूटीन चेकअप तथा जांच के लिए भर्ती कराया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया की निगरानी में रहेंगे. वाजपेयी की सेहत पर एम्स की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है जिसमें उनकी सेहत स्थिर बताई जा रही है. पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत का जायजा लेने आज पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे,लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथसिंह, जेपी नड्डा प्रकाश जावड़ेकर सहित अनेक नेता उन्हें देखने पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरॉलॉजी, पल्मोनोलॉजी तथा कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं. AIIMS ने कार्डियक अरेस्ट की ख़बरों को खारिज किया है, और उनका कहना है कि यह रूटीन चेकअप है, और इसकी नौबत किसी खास वजह से नहीं आई है।उन्हें सुबह तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।