Homeप्रमुख खबरेंअटलजी के गृहनगर में श्रद्धांजलि सभा 22 को मुख्यमंत्री रहेंगे उपस्थित

अटलजी के गृहनगर में श्रद्धांजलि सभा 22 को मुख्यमंत्री रहेंगे उपस्थित

भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राजधानी भोपाल में 21 अगस्त को तथा अटलजी के जन्म स्थान ग्वालियर में 22 अगस्त को सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेतागण, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तथा पत्रकारगण अटलजी को श्रद्धांजलि देंगे।
जैसा कि हम जानते हैं कि अटलजी न सिर्फ श्रेष्ठ पत्रकार और उत्कृष्ट कवि थे, बल्कि राजनीति में उन्होंने सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी कार्यप्रणाली का बखूबी निर्वहन किया था। इसलिए सारा विश्व उन्हें आजातशत्रु के रूप में जानता है। उनके विभिन्न कार्यक्षेत्रांे को ध्यान में रखते हुए ही श्रद्धांजलि सभा को सार्वजनिक स्वरूप दिया गया है। भोपाल की श्रद्धांजलि सभा मोतीलाल नेहरू स्टैडियम (लाल परेड ग्राउंड) में 21 अगस्त को सायंकाल 4 बजे तथा ग्वालियर की श्रंद्धाजलि सभा 22 अगस्त को सायंकाल 5.30 बजे फूलबाग मैदान में आयोजित की गई है। भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जी ग्वालियर की श्रंद्धाजलि सभा में भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments