आज निकलेगी अचलेश्वर महादेव की पालकी यात्रा
आज सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण बारह ज्योतिर्लिंगों सहित देश के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ है। मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर, पशुपतिनाथ ,नर्मदेश्वर आदि ज्योतिर्लिंगों पर सुबह से ही अभिषेक पूजा अर्चना का क्रम जारी है। ग्वालियर अंचल में अचलेश्वर, गुप्तेश्वर, कोटेश्वर आदि शिवमंदिरों में दर्शन करने वालों की कतार लगी है।श्रवण मास का अंतिम सोमवार जो की ज्येष्ठा नक्षत्र और वैधृतियोग में आरम्भ हुआ और इस नक्षत्र और योग के कारण महादेव का अभिषेक करना अत्यंत दुर्लभ माना जाता है !
वैधृति योग
इस योग को बहुत अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन इस योग में महादेव की पूजा और जलभिषेक किया जाये तो बहुत लाभकारी हो जाता है ! जिन लोगों के जीवन में घरेलू तनाव हो , पिता पुत्र में अनबन की स्थिति हो स्वास्थ्य अच्छा ना रहता हो , जिनको चरम रोग हो , मानसिक परेशानी हो और जो हमेशा कोर्ट कचहरी के समस्याओं से घिरे रहते है या हर कार्य में समस्या हो उनको इस स्थिति से उबरने के लिए भगवान शिव का अभिषेक अवश्य आज के दिन करना चाहिए।
ज्येष्ठा नक्षत्र में सोमवार होने की वजह से आज धन और संतान की इच्छा रखने वाले लोगों को और जिन की संतान पढ़ाई में ठीक ना हो या संतान की सफलता के लिए भगवान शिव की अभिषेक करना चाहिए। अभिषेक के लिये जल दुग्ध अक्षत काला तिल और जौ डाल कर महादेव का अभिषेक करे और ॐ गौरिशंकराय नमः से अभिषेक करे
उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर भगवान अचलनाथ की श्रावण पालकी यात्रा सोमवार को निकाली जाएगी। श्रावण पालकी यात्रा अचलेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू होकर घोड़ा चौक, पाटनकर बाजार, डिलाइट चौराहा, श्रीराम मंदिर, श्री गिर्राज जी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। श्रावण पालकी यात्रा में अचलनाथ का स्वर्ण श्री विग्रह जिस पर द्वादश ज्योतिर्लिंग हैं वह भी दर्शनों के लिए रहेगा।

