Homeखेलएशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले पूनिया की...

एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले पूनिया की अटल जी को अनूठी श्रद्धांजलि

18वें एशियाई खेलों में 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में पीला तमगा जीतकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले बजरंग पूनिया ने अपना पदक दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया।

वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त को निधन हो गया था। पूनिया ने कहा, ‘मैं यह स्वर्ण पदक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं जिनका हाल ही में निधन हुआ है।’

उन्होंने इस पदक का श्रेय अपने मेंटर योगेश्वर दत्त को भी दिया जिन्होंने 2014 में यह कारनामा किया था। उन्होंने कहा, ‘योगी भाई ने मुझसे कहा कि मैने 2014 में यह किया था और अब तुम्हे करना है। जब उन्होंने जीता था तब उससे पहले के पदक में और उनके पदक में काफी साल का अंतर था। मैं जीत की परंपरा कायम रखना चाहता था।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments