Homeप्रमुख खबरेंअटलजी के भांजे अनूप मिश्रा फिर रहे चर्चा में

अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा फिर रहे चर्चा में

टिकट कटने के बाद पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान से दूर रहे अनूप मिश्रा ने अपने जन्मदिन पर दिखाया दमखम मुरैना के कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास के साथ बधाई का किया आदान प्रदान

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा आज फिर चर्चा में रहे। कारण था आज उनके जन्मदिन पर उन्होंने अपने समर्थकों के बीच यह सन्देश देने की कोशिश की कि उनमें अभी भी बहुत दमखम बाकी है दूसरा उन्होंने मुरैना से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत की न केवल बधाई स्वीकार की बल्कि उन्हें बधाई दी भी। इस घटनाक्रम का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ हमेशा की तरह श्री मिश्रा के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार सरगर्म हो गया। इन सबके बीच श्री मिश्रा ने मीडिया से भी चर्चा की उन्होंने एक समाचार चैनल के प्रतिनिधि से बातचीत में कहा कि  ग्वालियर-चंबल में जो फीडबैक आ रहे हैं, वह बीजेपी के लिए अच्छे परिणाम लाने वाले नहीं दिख रहे हैं. साथ ही उन्होंने कि अगर अंदर ही अंदर मोदी लहर होगी तो बीजेपी 300 के पार जाएगी नहीं तो 180 सीटों पर सिमट जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा पंश्चिम बंगाल में भी 25 सीटे आ रही है. उन्होंने कहा कि सबकुछ मोदी जी के मैजिक के सहारे साथ ही सांसद अनूप मिश्रा ने कहा कि जितना ज्यादा मोदी जी का मैजिक चला है उतना ज्यादा सीटें आएंगी. मुरैना सीट के बारे में कहा कि निश्चित तौर पर वह सीट बीजेपी जीतेगी क्योंकि वहां से बीजेपी के कद्दावर नेता और मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है.

वहीं आज अनूप मिश्रा का जन्मदिन होने पर मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास रावत उनसे मिलने पहुंचे और बधाई दी.जब सांसद मिश्रा को रामनिवास रावत ने जन्मदिन की बधाई दी तो पलट कर अनूप मिश्रा ने भी रामनिवास रावत को बधाई दे दी. गौरतलब है कि चुनाव में टिकट कट जाने के बाद से अनूप मिश्रा लगातार नाराज थे, यही कारण है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए भी मैदान में नहीं आए.

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments