Homeदेशभाजपा ने साध्वी के नाथूराम पर दिए बयान से पल्ला झाड़ा कहा...

भाजपा ने साध्वी के नाथूराम पर दिए बयान से पल्ला झाड़ा कहा वे माफी मांगें

भाजपा ने स्पष्ट किया कि वह साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताने संबंधी बयान से सहमत नहीं है और उन्हें सार्वजनिक रूप से इस बयान के लिये माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रवक्‍ता जी वी एल नरसिम्‍हा राव ने अपने बयान में कहा कि भाजपा उनके बयान से सहमत नहीं है और इसकी निंदा करती है और पार्टी उनसे स्‍पष्‍टीकरण मांगेगी।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, नाथूराम गोडसे पर कमल हासन के विवादित बयान के बाद चली रही बहस के बीच भोपाल से भाजपा प्रत्‍याशी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि नाथूराम गोडसे देश भक्त थे, हैं और रहेंगे । उनको ऐसा बोलने वाले लोग स्वयं की गिरेबान में झांक कर देखें। यह विवाद उस समय उठा था जब एमएनएम के संस्थापक एवं अभिनेता कमल हासन ने हाल ही में यह कह दिया था कि आजाद भारत का पहला ”उग्रवादी हिन्दू था । उनका इशारा महात्मा गांधी की हत्या करने वाले, नाथूराम गोडसे की ओर था ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments