Homeविदेशअधिकारी को आई खांसी तो ट्रम्प ने निकाल दिया कमरे के बाहर

अधिकारी को आई खांसी तो ट्रम्प ने निकाल दिया कमरे के बाहर

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ही वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवाने को खांसी आने के चलते ओवल ऑफिस से बाहर जाने को कह दिया। असल में डॉनल्ड ट्रंप एबीसी न्यूज चैनल को एक इंटरव्यू दे रहे थे। उस वक्त कमरे में मौजूद मिक मुलवाने को खांसी आने लगी, जो कैमरे में नहीं दिख रहे थे, इस पर ट्रंप ने एक बार तो इसके नजरअंदाज किया, लेकिन फिर खांसी आने पर कहा कि वह कमरे से बाहर निकल जाएं। ट्रंप के आदेश पर मिल मुलवाने रूम से बाहर निकले और एक बार फिर से इंटरव्यू शुरू हुआ। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments