Homeप्रमुख खबरेंअपनी मम्मी से भी एक कदम आगे निकली ये स्टार किड लाल...

अपनी मम्मी से भी एक कदम आगे निकली ये स्टार किड लाल साड़ी ने उड़ाए होश

अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी नीसा देवगन ने अभी फिल्मी दुनिया में कदम भी नहीं रखा है, लेकिन फिर भी वह आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। नीसा का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है। जिसमें वह क्लासीनेस के साथ ही हॉटनेस का तड़का लगाती हैं। तभी तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही छा जाती हैं। और, अब एक बार फिर इस स्टार किड ने अपनी अदाओं से लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

दरअसल, 21 साल की नीसा ने साड़ी में अपना इतना किलर अंदाज दिखाया है कि वह अपनी मां काजोल से भी चार कदम आगे निकल गई हैं। जिसने भी हसीना का ये अंदाज देखा वो उन्हें बस देखता ही रह गया। यकीन मानिए आप भी नीसा के इस लुक पर फिदा हो जाएंगे।

सेलिब्रिटी फैशन स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने नीसा की लाल साड़ी में तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह बीते दिनों हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन के लिए सजी-संवरी नजर आ रही हैं। हसीना का अंदाज इस लुक में कातिलाना है, तो इंटरनेट पर दी गई जानकारी के अनुसार साड़ी की कीमत 1 लाख 65 हजार रुपये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments