Homeमनोरंजनअपनेपन से भरी एक अनूठी स्वरकोकिला पर भारत को है नाज

अपनेपन से भरी एक अनूठी स्वरकोकिला पर भारत को है नाज

हिंदी सिनेमा की जानी मानी सिंगर लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है, इसी के साथ ही लता जी आज 88 साल की हो गई हैं। स्वर की देवी माने जाने वालीं लता मंगेशकर को लोग स्वर कोकिला भी कहते हैं। 13 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अपनी जिंदगी का सबसे पहला गाना सन 1942 में रिकॉर्ड किया था। यह गीत एक मराठी फिल्म के लिए था। वहीं अब लता मंगेशकर बॉलीवुड में कम ही गाने गाती हैं। उनका फिल्मी गाना आखिरी बार साल 2015 में आया था। 1942 से लेकर 2015 तक लता दी ने इंडस्ट्री को 73 साल दिए।  अपने पूरे करियर में लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं मे 25000 से अधिक गाने गा चुकी हैं।

लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में कलाकारों के परिवार में हुआ। उनके पिता थिएटर कंपनी के मालिक थे वहीं मंगेशकर सिस्टर्स संगीत की छांव में पली बढ़ीं। इस दौरान मंगेशकर परिवार के बच्चों को क्लासिकल म्यूजिक से रूबरू करवाया गया। लता मंगेशकर इस दौरान संगीत स्वरों से मेल मिलाप कर रही थीं। वहीं उनका ये टैलेंट उनके पिता जी भांप चुके थे। रिपोर्ट्स के अनुसार लता  एक इंटरव्यू में कहती हैं, ‘मेरे पिताजी राग का रेयास कर रहे थे। वहीं मैं बगल में खेल रही थी। वहीं पिताजी ने राग का एक नोट ठीक नहीं लिया तो मैंने उन्हें सही किया। रिपोर्ट्स के अनुसार लता मंगेशकर की मां से उनके पिताजी ने कहा, ‘हमारे घर में सिंगर पैदा हुई है, इस बात को हम नहीं जानते थे।’

इस बीच फिल्म ‘ताजमहल’ से लता मंगेश्कर का गाया हुआ गीत, ‘आएगा आने वाला’ आया। इस गाने से सबने अंदाजा लगा लिया की लता मंगेशकर काफी दूर तक जाएंगी। 1950 से लेकर 60 के दशक तक लता ने हर तरह के गाने गाए। भजन ‘अल्लाह तेरो नाम’ से लेकर डांस नंबर तक उन्होंने कई सुपरहिट्स गाए। लता जी का गाना ‘होंठों पे ऐसी बात’, ‘लग जा गले’ जैसे गानों ने उन्हें पहचान दिलाना शुरू कर दिया था। वहीं लता मंगेशकर का गाया एक देशभक्ति गीत लोगों के दिल को ऐसे छुआ कि आज तक लोगों के दिलों से वह दूर नहीं हुआ।

पहली बार लता ने वसंग जोगलेकर द्वारा निर्देशित एक फ़िल्म कीर्ती हसाल के लिये गाया। उनके पिता नहीं चाहते थे कि लता फ़िल्मों के लिये गाये इसलिये इस गाने को फ़िल्म से निकाल दिया गया। लेकिन उसकी प्रतिभा से वसंत जोगलेकर काफी प्रभावित हुए। पिता की मृत्यु के बाद , लता को पैसों की बहुत किल्लत झेलनी पड़ी और काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें अभिनय बहुत पसंद नहीं था लेकिन पिता की असामयिक मृत्यु की वजह से पैसों के लिए उन्हें कुछ हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में काम करना पड़ा।

लता मंगेशकर ने अभिनेत्री के रूप में भी काम किया। उनकी पहली फ़िल्म पाहिली मंगलागौर (1942) रही, जिसमें उन्होंने स्नेहप्रभा प्रधान की छोटी बहन की भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया जिनमें, माझे बाल, चिमुकला संसार (1943), गजभाऊ (1944), बड़ी मां (1945), जीवन यात्रा (1946), माँद (1948), छत्रपति शिवाजी (1952) शामिल थी। बड़ी मां में लता ने नूरजहां के साथ अभिनय किया और उसके छोटी बहन की भूमिका निभाई आशा भोंसलेने। उन्होंने खुद की भूमिका के लिये गाने भी गाये और आशा के लिये पार्श्वगायन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments