HomeBreakingअपने गृहनगर में ग्वालियर से ज्योतिरादित्य ने कमलनाथ पर जमकर बोला हमला

अपने गृहनगर में ग्वालियर से ज्योतिरादित्य ने कमलनाथ पर जमकर बोला हमला

ग्वालियर: आगामी समय में मध्यप्रदेश में 27  सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव का असर आज ग्वालियर में दिखाई दिया भाजपा ने आज यहां से तीन दिवसीय महासदस्यता अभियान का जोरदार आगाज किया। इस आयोजन की महत्वपूर्ण बात यह रही की इसमें कांग्रेस छोड़कर भाजपा मैं आये ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार ग्वालियर में थे और मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित तमाम दिग्गज भाजपा नेता उपस्थित थे। खबर लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी है।

ग्वालियर-चंबल संभाग में सदस्यता अभियान के तहत ग्वालियर पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला. ग्वालियर फूलबाग में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह पर भाजपा नेता ने वल्लभ भवन को भष्टाचार का अड्डा बताया. सिंधिया ने कहा कि 15 महीने में तत्कालीन कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने सिवाय भ्रष्टाचार के कुछ नहीं किया.

सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना संकट से पहले वल्लभ भवन को लॉक कर दिया था. जब से शिवराज सिंह चौहान को सत्ता मिली है प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं

.इससे पहले प्रभात झा ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि मंच ऐसा होगा और हमारे मंच पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे, लेकिन नहीं नियति जो कराती है वह सही कराती है. यह सरकार वास्तव में सिंधिया जी की वजह से आई है.

वहीं प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है जब सिंधिया और जयभान सिंह पवैया ने एक साथ मंच साझा किया हो. मंच पर सीएम शिवराज सिंह, बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे.
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए लगभग 5 हजार 247 लोगों की सूची ऊर्जा मंत्री ने वरिष्ठ नेतृत्व को सौपी.

भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह के पहले चरण में 5 हज़ार 243 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. नवागत कार्यकर्ताओं की सूची ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर  ने प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपी.
इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जब मैं पूर्व सीएम से दो करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग की मशीन खरीदने के लिए मांगे तो नहीं दिए लेकिन छिंदवाड़ा को कई करोड़ दिए. जब जनता की आवाज नहीं सुनी गई तो हमने कुर्सी छोड़ दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments