Homeदेशअब आर्डर करते ही घर पहुँचेगा पेट्रोल डीजल

अब आर्डर करते ही घर पहुँचेगा पेट्रोल डीजल

केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की बिक्री घर-घर करने की योजना को अमली जामा पहनाने को लेकर गंभीर है। इस बार कोशिश यह भी है कि ग्राहक पेट्रोल और डीजल को ऑनलाइन ऑर्डर करे और उसे घर पर ही इसकी आपूर्ति हो सके। दो वर्ष पहले भी सरकार ने इसकी मंशा बनाई थी, लेकिन सुरक्षा संबंधी दिक्कतों को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस बात की जानकारी दी।

प्रधान ने यह तो नहीं बताया कि सरकार में सुरक्षा को लेकर पहले जो चिंताएं पैदा हुई थीं, उन्हें किस तरह दूर किया है। अलबत्ता उन्होंने भरोसा जताया कि सूचना तकनीकी और संचार क्षेत्र मे जिस तरह की प्रगति हुई है, उसके आधार पर ग्राहकों को सीधे घर पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति संभव हो सकेगी। बाद में उन्होंने ट्वीट करके भी इस जानकारी को साझा किया। होम डिलीवरी के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों वाले फॉर्मेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
माना जा रहा है कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल को ग्राहकों के घर पर पहुंचाने के लिए एक फूल-प्रूफ ढांचा विकसित कर लिया है। पहले भी सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कहा था कि वे बेहद सुरक्षित टैंकर बना कर उसका इस्तेमाल ग्राहकों के घर पर डिलीवरी के लिए कर सकती हैं। यह एक तरह का मोबाइल पेट्रोल टैंकर होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments