Homeप्रमुख खबरेंअब उमा भारती बोलीं चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार गिरना तय

अब उमा भारती बोलीं चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार गिरना तय

भोपाल।मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही बीजेपी द्वारा लगातार सरकार गिराने का दावा किया जा रहा है।वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के बाद अब बीजेपी की दिग्गज नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में है और इन्ही के विधायक ये सरकार गिराएंगें। लोकसभा चुनाव के बाद सरकार का गिरना लगभग तय है। भारती के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। वही कांग्रेस में भी भूचाल आ गया है। लगातार बीजेपी नेताओं द्वारा किए जा रहे दावे ने कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments