Homeप्रमुख खबरेंअब जबलपुर में मंदसौर जैसी घटना,4 साल की बच्ची से घृणित कृत्य

अब जबलपुर में मंदसौर जैसी घटना,4 साल की बच्ची से घृणित कृत्य

 

जबलपुर। मंदसौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूरा देश गुस्से से भरा हुआ है। मप्र की शिवराज सिंह सरकार निशाने पर है। मप्र पुलिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच सतना से भी ऐसी ही एक घटना प्रकाश में आई है। यहां मात्र 4 साल की मासूम बच्ची का उसी के घर से अपहरण किया गया। फिर उस पर यौन हमला किया गया। यह बलात्कर इतना जघन्य था कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मरणासन्न हालत में अस्पताल दाखिल किया गया है।
सतना के पन्ना गांव में रविवार रात 4 साल की बच्ची को शिकार बनाया गया। आरोपी 23 साल का महेन्द्र सिंह गौड़ है। बच्ची अपने घर में सो रही थी। आरोपी देर रात उसे घर से उठा ले गया। रेप के बाद वो बच्ची को मरा समझ कर खेत में फेंककर भाग गया था। मामला उचेहरा थाना के परसमनिया पठार का है। बताया जाता है कि आरोपी मासूम बच्ची को परसमनिया स्थित उसके घर से उठा कर ले गया था। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया है।
बता दें कि मंदसौर सामूहिक दुष्कर्म मामले में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार एवं पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सीएम शिवराज सिंह एवं गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह पुलिस को सक्रिय कर पाने में बिफल साबित हो रहे हैं। पुलिस की लापरवाहियों के कारण अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने 12 साल से कम उम्र की लड़कियों पर रेप करने वालों को सजा-ए-मौत देने का कानून तो बनाया परंतु इस कानून का डर दिखाई नहीं देता।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments