भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। देशभर में अब तक हजारों लोगों को टीके लग चुके हैं और साइड इफेक्ट का कोई बड़ा केस सामने नहीं आया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10.30 राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए इस अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से टीकाकरण की तस्वीरें आना शुरू हो गई है। देश का पहला कोरोना टीका दिल्ली में ऐम्स के सफाईकर्मी मनीष कुमार को लगा। नीचे देखिए अलग-अलग शहरों की तस्वीरें और वीडियो। वहीं टीकाकरण सेंटर्स को भी इस तरह सजाया गया है मनो वहां कोई जश्न मनाया जा रहा हो। पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगेगा। पहले दिन 3 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है। पहले चरण में जिन लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, उनमें अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। इनके अलावा 50 साल से अधिक उम्र के जरूरतमंद मरीजों को टीके लगाए जाएं। आम जनता के लिए टीकाकरण की शुरुआत अगले चरण में होगी। टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतेजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब वैक्सीन आ गयी है, बहुत कम समय में आ गई है।
अब तक देशभर में लगे हजारों टीके नहीं आया कोई साइड इफेक्ट का केस
RELATED ARTICLES