Homeप्रमुख खबरेंअब परीक्षा तक मेंटेनेंस के नाम पर नहीं होगी बिजली कट

अब परीक्षा तक मेंटेनेंस के नाम पर नहीं होगी बिजली कट

भोपाल /ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही विद्युत मेन्टेनेंस करें। इस दौरान विद्युत प्रदाय सुचारू रखने के लिये आवश्यक कार्य ही करें। विद्युत मेन्टेनेंस अप्रैल माह में करें।

ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मेन्टेनेंस शिडयूल को कम्पनी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाये, जिससे उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी मिल सके। श्री सिंह ने कहा कि मेन्टेनेंस शिडयूल मॉनीटरिंग के लिये एक प्रणाली विकसित की जाये। उन्होंने कहा कि मेन्टेनेंस के पहले उपभोक्ताओं के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments