Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में बड़े संगठनात्मक परिवर्तन के संकेत दिए तिवारी ने

ग्वालियर में बड़े संगठनात्मक परिवर्तन के संकेत दिए तिवारी ने

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर जिले में इस माह के अंत तक बड़े संगठनात्मक परिवर्तन दिखाई दे सकते हैं ,इस बात के संकेत पार्टी के ग्वालियर सम्भाग के संगठनमंत्री आशुतोष तिवारी ने दिए। वे आज कुछ समय के लिए ग्वालियर आये थे इस दौरान shabd shakti news .Com से उन्होंने बातचीत में कहा की पार्टी का ध्यान पूरी गम्भीरता से नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की ओर है और अपने स्तर पर इसकी तैयारी भी चल रही हैं लेकिन इसके साथ ही श्री तिवारी ने जोर देकर कहा की किसी भी गतिविधि चाहे वह चुनाव ही क्यों न हो इस बात पर निर्भर करते हैं की पार्टी का संगठनात्मक ढांचा कितना मजबूत है। फिलहाल ग्वालियर सम्भाग में हम संगठन की मजबूती कैसे हो इसपर मंथन कर रहे हैं। नीचे से लेकर मंडल तक और जिले में शीघ्र ही इसका असर दिखाई देगा।

सम्भागीय संगठनमंत्री ने कहा की मार्च के अंत तक और बहुत से बहुत अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक ग्वालियर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी उन्होंने साफ तौर पर कहा की वर्तमान जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा की योग्यताओं और संगठन क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए निःसंदेह पार्टी उनकी नई जिम्मेदारी तय करेगी।

भाजपा द्वारा संचालित आजीवन सहयोग निधि अभियान को लेकर सम्भागीय संगठनमंत्री ने कहा की पार्टी नेता कार्यकर्ता पूरी सक्रीयता दे इसमें जुटे हैं मुझे पूरी उम्मीद है की समय रहते इसका जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है वह पूरा कर लिया जाएगा।भोपाल एवं ग्वालियर संभाग के संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन  पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की इनमें जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, अभय चौधरी, रामेश्वर भदौरिया, विनोद शर्मा ,गौरव वाजपेयी, गिर्राज व्यास,मुकेश दुबे आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments