Homeमध्यप्रदेशअब भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सभी पत्रकारों को फ्रंटलाइन...

अब भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सभी पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया जाए

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केवल अधिमान्य पत्रकारों को ही फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स माने जाने का निर्णय अब सत्तापक्ष के विधायकों को भी न्यायसंगत नहीं लग रहा है। इस बात का प्रमाण है भाजपा के सागर के विधायक शैलेन्द्र जैन उन्होंने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आग्रह किया है की पत्रकारों को को फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स माने जाने के निर्णय में अधिमान्य पत्रकारों के अतिरिक्त सभी पत्रकारों को इसमें शामिल किया जाए। उल्लेखनीय है की दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स घोषित किया था। उसी समय से पत्रकारों की ओर से यह मंग की जा रही है की इस श्रेणी में सभी पत्रकारों को शामिल किया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments