शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ़्तार किया था. हालांकि कुछ देर बाद ही तेलंगाना हाईकोर्ट ने उनको दो हफ़्तों के लिए अंतरिम ज़मानत दे दी.
शुक्रवार की दोपहर को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी से जुड़े सवाल का जवाब दिया था.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस बारे में मीडिया के सवालों के उत्तर देते कहा, “पता करके बताता हूं.”
वहीं एक टेलिविज़न चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “वो चाहें तो स्टूडियो में स्पेशल शो देख सकते थे. आजकल घर पर भी होम थिएटर रहता है वो उस पर भी देख सकते थे. वो जनता में देखने के लिए जा रहें तो उन्हें इसकी जानकारी पुलिस को या फिर वहां के मैनेजमेंट को देनी चाहिए थी.”