बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है। हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे कर चुके सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं। सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि भाईजान कब दूल्हा बनेंगे, लेकिन सलमान कभी इस बारे में कोई साफ जवाब नहीं देते हैं।
हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने उन्हें एक अनोखी सलाह दे डाली। रानी मुखर्जी सलमान खान के शो दस का दम के फिनाले में शामिल होने पहुंचीं थीं। यहां उनके साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे थे। तीनों सितारों ने यहां खूब मस्ती की।
इसी बीच रानी ने सलमान खान की शादी की बात पर कहा कि सलमान तुम शादी-वादी छोड़ो, सीधे बच्चे पैदा कर लो…। यह सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रहा गया। जबकि सलमान ये सुनकर हंसने लगे। बता दें कि सलमान का अफेयर ऐश्वर्या राय, यूलिया वंतूर, कटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों के साथ रहा है लेकिन कभी उन्होंने अपने अफेयर की पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि हाल ही में फिल्म रेस 3 में नजर आए सलमान खान जल्द ही निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ, तब्बू, नोरा फतेही नजर आएंगे। भारत 2019 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।