Homeउत्तरप्रदेशअभी से सताने लगी गर्मी

अभी से सताने लगी गर्मी

ग्वालियर /पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय होने के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर अंचल सहित कई अन्य शहरों और उत्तर प्रदेश के करीब 12 जिलों में गर्मी ने फरवरी में ही कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ग्वालियर अंचल में दिन का पारा 33 तक जा पहुंचा है उधर उत्तरप्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, आगरा, अलीगढ़, शाहजहांपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, बाराबंकी और इटावा‌ अभी से तपने लग गए हैं. इन जिलों में गर्मी का कहर ज्यादा देखा जा रहा है.

ग्वालियर अंचल के जिलों में  अधिकतम तापमान फरवरी में ही 32 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है. लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ  वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहा है, जिस वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव आया है.  अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की सबसे बड़ी वजह यही रही है.

रात का तापमान भी बढ़ना शुरू 
दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. ग्वालियर समेत अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान अब 16 डिग्री सेल्सियस के ऊपर लगातार दर्ज किया जा रहा है. यानी दिन में तो गर्मी लोगों को परेशान करेगी ही, अब धीमे-धीमे करके रात में भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments