Homeविदेशअमरीकी राष्ट्रपति की बेटी ने सुषमा स्वराज को बताया करिश्माई नेता

अमरीकी राष्ट्रपति की बेटी ने सुषमा स्वराज को बताया करिश्माई नेता

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी एवं सलाहकार इवांका ट्रंप ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र से इतर आज मुलाकात की। भारत में नवंबर में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने जा रहीं इवांका ने दोनों देशों में महिला उद्यमिता एवं कार्यबल विकास पर चर्चा की। इवांका ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमने अमेरिका और भारत में महिलाओं की उद्यमिता, आगामी जीईएस 2017 और कार्यबल विकास पर चर्चा की।’’

भारत और अमेरिका 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में जीईएस की सहमेजबानी करेंगे। जीईएस विश्वभर में उभरते उद्यमियों, निवेशकों और व्यापारिक नेताओं की वार्षिक सभा है। इवांका ने सुषमा को ‘‘करिश्माई’’ विदेश मंत्री बताया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मैं लंबे समय से भारत की कुशल एवं करिश्माई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सम्मान करती हूं। उनसे आज मिलना सम्मान की बात है।’’ भारतीय दूतावास ने यहां एक ट्वीट के जरिए बताया कि सुषमा ने ‘‘महिला उद्यमिता’’ और भारत में इवांका की आगामी यात्रा पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments