Homeप्रमुख खबरेंनीति आयोग ने की मध्यप्रदेश मॉडल की सरहाना

नीति आयोग ने की मध्यप्रदेश मॉडल की सरहाना

राष्ट्रीय नीति आयोग के सदस्य श्री रमेशचन्द और सलाहकार श्री अनिल श्रीवास्तव ने आज राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट कर मध्यप्रदेश मॉडल की सराहना की। प्रमुख सलाहकार श्री राजेन्द्र मिश्रा, सलाहकार श्री पी.सी. बारस्कर और श्री रमेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
श्री रमेशचन्द ने कहा कि मध्यप्रदेश की नवाचार योजना को अन्य राज्यों में लागू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने यहाँ राष्ट्रीय नीति आयोग की तर्ज पर बनने वाले राज्य नीति आयोग, आउटपुट-आउटकम और कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) की भी प्रशंसा की। राष्ट्रीय आयोग ने कहा दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा मध्यप्रदेश के प्रगति सूचकांक बेहतर हैं। देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय मध्यप्रदेश में बढ़ी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments