HomeBreakingअमितशाह आज पुनः अपने मिशन MP पर ,भोपाल में आज रात्रि टिकट...

अमितशाह आज पुनः अपने मिशन MP पर ,भोपाल में आज रात्रि टिकट चयन पर चर्चा की सम्भावना

मुख्यमंत्री शिवराज के साथ प्रदेश की कमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने हाथों में ले रखी है, जिसके चलते वे लगातार दौरे कर रहे है। इसी क्रम में एक बार फिर शाह आज मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। अमित शाह दोपहर को विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे।यहां से वे होशंगाबाद में नर्मदापुरम् और भोपाल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वे शाह चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और उन्हें जीत का मंत्र देंगे।

इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के नौ जिलों होशंगाबाद, बैतूल,  हरदा, भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा के पालक संयोजक, बूथ संयोजक शामिल होंगे।इसके बाद शाह देर शाम भोपाल लौटकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा कोर ग्रुप और चुनाव प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। अमित शाह इस बैठक में भाजपा के चुनावी अभियान को लेकर कई फैसले कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी द्वारा कराए गए कई सर्वे पर भी बातचीत हो सकती है। वे विधानसभा चुनावों की रणनीति के साथ प्रबंधन और कांग्रेस को घेरने के मामले में शाम को वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे।  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे शनिवार को भोपाल पहुंच गए हैं। शाह टिकट तय करने के क्राइटेरिए के संकेत भी प्रदेश संगठन को दे सकते हैं।अमित शाह भोपाल में ही रात रुकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments