HomeBreakingबेदम हो चुके कांग्रेस संगठन को क्या ऑक्सीजन दे पाएगा राहुल का...

बेदम हो चुके कांग्रेस संगठन को क्या ऑक्सीजन दे पाएगा राहुल का ग्वालियर दौरा ..?

जहां तक राहुल के दौरे को लेकर वातावरण बनाने की बात है,ज्योतिरादित्य सिंधिया और महल कांग्रेस से जुड़े उनके सिपहसालार कांग्रेसियों ने पिछले चौबीस घण्टों में कोई कसर नहीं छोड़ी है ग्वालियर की ही बात करें तो बाजार सिंधिया कांग्रेस के बैनरों से सजा दिए गए हैं। रोड शो के लिए स्वागत मंच भी बनाये गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्रास रूट अर्थात जमीनी स्तर पर खतम हो चुका कांग्रेस का संगठन खासकर युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस जैसे संगठन कहीं नजर नहीं आने से क्या बेदम कांग्रेस अपनी बची खुची ताकत या फिर सिंधिया कांग्रेस के सहारे जीत का परचम लहरा पाएगी इसमें संसय नजर आता है।

लगातार तीन चुनावों में मध्यप्रदेश में भाजपा से हार का स्वाद चखने वाली कांग्रेस इसबार करो या मरो की स्थिति में है, यही वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातर मध्यप्रदेश के दौरे कर रहे हैं इसी क्रम में वे आज से दो दिनों  तक ग्वालियर शहर से लेकर श्योपुर तक  तमाम जनसभाओ सम्बोधित करने के साथ साथ रोड शो भी करेंगे, राहुल के दौरे को लेकर ज्योतिरादित्य और कमलनाथ जैसे नेता भले ही कुछ भी आस लगाए क्यों न बैठे हों लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि राहुल का ये चम्बल दौरा लगातार हार गुटबाजी और गिरते मनोबल के चलते छिन्न भिन्न हो चुके कांग्रेस के संगठनात्मक स्वरूप में  नवऊर्जा का संचार कर पायेगा।

जहां तक राहुल के दौरे को लेकर वातावरण बनाने की बात है,ज्योतिरादित्य सिंधिया और महल कांग्रेस से जुड़े उनके सिपहसालार कांग्रेसियों ने पिछले चौबीस घण्टों में कोई कसर नहीं छोड़ी है ग्वालियर की ही बात करें तो बाजार सिंधिया कांग्रेस के बैनरों से सजा दिए गए हैं। रोड शो के लिए स्वागत मंच भी बनाये गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्रास रूट अर्थात जमीनी स्तर पर खतम हो चुका कांग्रेस का संगठन खासकर युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस जैसे संगठन कहीं नजर नहीं आने से क्या बेदम कांग्रेस अपनी बची खुची ताकत या फिर सिंधिया कांग्रेस के सहारे जीत का परचम लहरा पाएगी इसमें संसय नजर आता है।

अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर जा रहे हैं. राहुल गांधी मध्यप्रदेश के ग्वालियर संभाग के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं दो अलग-अलग जगहों पर उनका रोड शो भी होगा.

शक्तिपीठ में दर्शन से होगी दौरे की शुरुआत

राहुल गांधी ग्वालियर संभाग के दौरे की शुरुआत मंदिर जाकर करेंगे. सोमवार को सबसे पहले दतिया में प्रसिद्ध मां पीतांबरापीठ के दर्शन करेंगें. इसके बाद दतिया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से ही डबरा जाएंगे. यहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे. कांग्रेस अध्‍यक्ष इसके बाद ग्वालियर पहुंचकर माधव राव सिंधिया की समाधि पर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

ग्वालियर में राहुल गांधी का रोड शो

15 अक्टूबर की शाम राहुल गांधी ग्वालियर में रोड शो करेंगे. इसके बाद फूल-बाग ग्राउंड में राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे.  रात में राहुल गांधी ग्वालियर में ही रुकेंगे. कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक एमपी दौरे के दूसरे दिन यानी 16 अक्टूबर को राहुल गांधी ग्वालियर किला स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे.

राहुल के साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और कई बड़े नेता भी रहेंगे. इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे.  श्योपुर के बाद राहुल सबलगढ़ पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे. सबलगढ़ के बाद जौरा में जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी जौरा से बस पर रवाना होकर 26 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments