केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने किया केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत
ग्वालियर 24 दिसम्बर 2025/ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का बुधवार को ग्वालियर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री रात्रि लगभग 9.30 बजे विशेष विमान द्वारा महाराजपुरा स्थित भारतीय वायुसेना के विमानतल पर पधारे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानतल पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अगवानी की।
वायुसेना के विमानतल पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, राज्य सरकार के मंत्रिगण श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री तुलसीराम सिलावट, श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री चेतन्य काश्यप, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर व श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, श्री अनूप मिश्रा व डॉ. नरोत्तम मिश्र, प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक/195/25