ग्वालियर /रीवा /25 दिसंबर 2025/पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह न आज मध्यप्रदेश में थे यहां ग्वालियर और रीवा में उन्होंने अटल जी नमन किया श्री शाह ने आज ग्वालियर में आयोजित ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। रीवा में उन्होंने कृषक सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर गृह मंत्री श्री शाह ने 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश लागत से प्रदेश के विभिन्न अंचलों में स्थापित होने वाली हजारों औद्योगिक एवं निर्माण इकाइयों का सामूहिक भूमिपूजन किया। गृह मंत्रीश्री शाह ने मंच से 5,810 करोड़ रुपए लागत से औद्योगिक विकास परियोजनाओं एवं सड़क विकास कार्यों का लोकार्पण कर 860 वृहद औद्योगिक इकाईयों को 725 करोड़ रुपए की निवेश प्रोत्साहन सहायता राशि सिंगल क्लिक से वितरित की।
कॉफी टेबल बुक और निवेश पुस्तिका का विमोचन भी किया।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने मध्यप्रदेश में बीते दो साल में हुए
औद्योगिक विकास पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक और निवेश पुस्तिका का विमोचन भी किया। गृह मंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश में सायबर अपराधों को समुचित तरीके से हैंडल करने के लिये प्रदेश में ई-जीरो एफआईआर की शुरूआत भी की। नईदिल्ली के बाद ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने मंच से चार निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र एवं लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किए।
चार निवेशकों को भूमि आवंटन पत्र एवं लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किए
इनमें मैक्केन ग्रुप के डायरेक्टर श्री अमिताभ बक्शी, एलएनजे (भीलवाड़ा समूह) के चेयरमैन श्री रिजु झुनझुनवाला, ग्रीन वेंट प्रा. लि. के श्री आशीष कुमार उपाध्याय तथा नेचर्स बायो फूड्स के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश जायसवाल शामिल हैं।
गृह मंत्री श्री शाह ने मंच से 5,810 करोड़ रुपए लागत से औद्योगिक विकासपरियोजनाओं एवं सड़क विकास कार्यों का लोकार्पण कर 860 वृहद औद्योगिक इकाईयों को 725 करोड़ रुपए की निवेश प्रोत्साहन सहायता राशि सिंगल क्लिक से वितरित की। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने मध्यप्रदेश में बीते दो साल में हुए परियोजनाओं एवं सड़क विकास कार्यों का लोकार्पण कर 860 वृहद औद्योगिक इकाईयों को 725 करोड़ रुपए की निवेश प्रोत्साहन सहायता राशि भी सिंगल क्लिक से वितरित की। इस अवसर पर ग्वालियर जिले में 153.04 करोड़ रुपए की लागत वाले 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 23.79 करोड़ रुपए लागत के 13 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन, उच्च रोजगार सृजन करने वाले उद्योगपतियों का किया सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह एवं अतिथियों द्वारा प्रदेश में उच्च रोजगार सृजन करने वाले उद्योगपतियों का सम्मान किया गया। इनमें वीई कमर्शियल व्हीकल्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री बी. श्रीनिवास, वर्धमान ग्रुप के सीनियर प्रेसिडेंट श्री राजीव आगरा, न्यू जील फैशन वेयर के प्रबंध संचालक श्री दीनबंधु त्रिवेदी और गोकलदास एक्सपोर्ट्स के कार्यकारी संचालक श्री प्रभात सिंह शामिल हैं। विजन 2047 पर आधारित औद्योगिक विकास यात्रा पर लगाई गई प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह एवं अन्य अतिथियों ने अवलोकन किया
मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। अटल जी की पावन स्मृति में आयोजित इस समिट ने मध्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा मध्यप्रदेश में निवेश हर मायने में फायदे का सौदा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निवेश, रोजगार और समावेशी विकास का एक नया मॉडल गढ़ रहा है। अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट से प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को नई गति मिलेगी और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब साकार होती संभावनाओं का अग्रणी केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन प्रदेश के उज्जवल औद्योगिक भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेश हर मायने में फायदे का सौदा है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने भी सम्बोधित किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जल संसाधन एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामाजिक न्याय, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश भाजपा प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, सांसद भिण्ड श्रीमती संध्या राय, सांसद मुरैना श्री शिवमंगल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, श्री अनूप मिश्रा, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
समिट में जेके टायर के प्रबंध निदेशक श्री अंशुमन सिंघानिया, प्रबंध निदेशक ग्रीनको श्री अनिल कुमार चलामला सेट्टी, एलेक्जर इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री अरुण गोयल, दलित चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. मिलिंद कामले, एलएनजे भीलवाड़ा समूह के चेयरमेन श्री रिजू झुनझुनवाला, सर्विस एक्सपोर्ट काउंसिल के डायरेक्टर जनरल श्री अभय सिन्हा, सीआईआई के अध्यक्ष श्री आशीष वैश्य, रमनीक पॉवर के डायरेक्टर कम प्रमोटर श्री आशीष त्रिवेदी, न्यू जील फैशन वियर के अध्यक्ष श्री दीनबंधु त्रिवेदी, इनशोलेशन ग्रीन एनर्जी के अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, डाबर इंडिया के सीईओ श्री मोहित मल्होत्रा, टोरेंट पॉवर के निदेशक श्री जिगिश मेहता, गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री गौतम मोहंका, सागर ग्रुप के अध्यक्ष श्री सुधीर अग्रवाल, कॉस्मिक पीवी पॉवर के अध्यक्ष श्री जेनीश घाऐल, मैकेन फूड के निदेशक श्री अमिताभ बख्शी, प्रेस्टीज ग्रुप के प्रमोटर कम डायरेक्टर श्री हिमांशु जैन, गोकलदास एक्सपोर्ट के डायरेक्टर श्री प्रभास सिंह सहित औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं उद्योगपति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।